हमें फॉलो करें - Facebook Twitter

नगरीय प्रशासन मंत्री डाहरिया ने आरंग में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात , स्थानीय लोगों ने मंत्री डाहरिया को दिया साधुवाद

आरंग लोकार्पण एवं भूमिपूजन
विशेष संवाददाता
09 July 2022 12:03 PM IST
Updated: 09 July 2022 12:10 PM IST

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगरपालिका परिषद आरंग के अंतर्गत करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

समाचार सार
  • नगरीय प्रशासन मंत्री डाहरिया ने आरंग में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
  • स्थानीय लोगों ने मंत्री डाहरिया को दिया साधुवाद
शेयर करें Facebook Twitter WhatsApp


नगरीय प्रशासन मंत्री डाहरिया ने आरंग में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात , स्थानीय लोगों ने मंत्री डाहरिया को दिया साधुवाद

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगरपालिका परिषद आरंग के अंतर्गत करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया ने 6 करोड़ 43 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

लोकार्पण के दौरान विभिन्न समाजों के सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसी तरह से 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले करीब 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में बस स्टैण्ड, खेल मैदान, शौचालय निर्माण, सी.सी.रोड, सांस्कृतिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य कराये जा रहें हैं। आम लोगों की सुविधा के लिए व्यवस्थित बाजार बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरंग में करीब ढाई करोड़ की लागत से सर्व सुविधायुक्त नया बुनियादी शाला भवन बनाया गया है, यहां विद्यार्थी अच्छे वातावरण में अध्ययन करेंगे। उन्होंने बताया कि बैहार में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन बनाया से जा रहा है।

शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जा रहा है। वातावरण की शुद्धता के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। आरंग के शासकीय बुनियादी शाला प्रांगण में आयोजित इस गरिमामय समारोह में नगरपालिका आरंग के अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर, कोमल साहू, आरंग के विभिन्न समाजों के प्रमुख, नगरपालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल

स्थानीय लोगों की माने तो नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल से बीते ढ़ाई साल में आरंग क्षेत्र की तस्वीर पहले से बहुत बदली हुई नजर आने लगी है। शहर से लेकर गांव तक एक के बाद एक विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्यों की पूर्णता से सभी को अनेक सुविधाएं और राहत मिली है। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर उनके हित में किए जा रहे कार्य से आरंग को एक नई पहचान मिलती जा रही है।

आरंग विधानसभा रायपुर का महत्वपूर्ण जिला है। यह सौभाग्य है कि प्रदेश में सिर्फ इस क्षेत्र से ही नगर पंचायत समोदा, मंदिर हसौद और चंदखुरी बना है। डॉ. डहरिया ने कहा कि विगत ढाई साल में विभिन्न योजनाओं से अरबों के कार्य स्वीकृत हुए हैं। आने वाले दिनों में विकास कार्यों के साथ आरंग विधानसभा की पहचान बढ़ेगी। नये नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद आरंग को अधोसंरचना विकास कार्य हेतु राशि प्रदान कर कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।


सम्बन्धित श्रेणियां -




















शेयर करें Facebook Twitter WhatsApp