हमें फॉलो करें - Facebook Twitter

आप सांसद डॉ.पाठक का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी होगा एक विकल्प

आप सांसद डॉ.पाठक
एस.भट्टाचार्जी
17 April 2022 19:26 PM IST
Updated: 17 April 2022 19:30 PM IST

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

समाचार सार
  • आप सांसद डॉ.पाठक का बड़ा बयान
  • छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी होगा एक विकल्प
शेयर करें Facebook Twitter WhatsApp


आप सांसद डॉ.पाठक का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी होगा एक विकल्प

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत किया। सांसद पाठक पत्रकारों से रूबरू होने रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे, जहाँ उन्होंने आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में एक विकल्प के रूप में बताया।

दिल्ली से सीख लेना जरुरी

राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गयी है। दिल्ली एकमात्र प्रदेश है जो शिक्षा स्वास्थ्य पानी और महिलाओं के लिए दी जा रही मुफ्त सुविधाओं के बावजूद दिल्ली सरकार फायदे में चल रही है। जनता की बेसिक जरूरतों को मुफ्त में देना कोई गलत नहीं है।

कर्ज में डूबी छत्तीसगढ़ सरकार

भ्रष्टाचार कम कर दो तो जनता की भलाई के लिए काफ़ी पैसा बचता है सरकार के पास बहुत पैसा होता है ।वहीं छत्तीसगढ़ में किसी भी संसाधन की कमी नहीं है बावजूद उसके सरकार को कर्ज लेकर सरकार चलानी पड़ रही है क्योंकि सरकार की इच्छा शक्ति कमजोर है और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार पर लगभग 1लाख करोड़ का क़र्ज़ हो है। प्रदेश में माइनिंग माफियाओ का राज है। सरकारी कर्मचारी सरकार से नाराज हैँ। प्राइवेट स्कूल वालों ने प्रदेश में शिक्षा को धंधा बना लिया है। कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैँ वो सिर्फ जनता को धोखा दे रहीं हैँ। जनता के पास अब केजरीवाल जी के रूप में विकल्प मिल गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आप की सरकार निश्वित ही बनेगी।

आप है प्रदेश का विकल्प

सांसद डॉ.पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम जनता कांग्रेस और भाजपा को 21 साल तक समय दिया है, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ। अब पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वजूद को देखते हुए छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरी है। अब जनता के पास आम आदमी पार्टी के रूप में एक सशक्त पार्टी है जिस पर वह विश्वास कर सकती है। जनता दिल्ली और पंजाब का मॉडल देख रही है, इसलिए आप पर भरोसा छत्तीसगढ़ की जनता जरूर करेगी।

संगठन पर दिया जोर

डॉ.पाठक ने कहा कि चुनाव जीतना आसान नहीं है, संगठन मजबूत करना सबसे ज्यादा जरूरी है। छत्तीसगढ़ में हर गांव तक आम आदमी पार्टी बूथ लेवल तक काम करेगी जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब आम आदमी पार्टी एक मजबूत संगठन के रूप में आम जनता तक पहुंचेगी और उनकी आवाज को बुलंद कर एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनता की जनहित योजनाओं को फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है। अब लोग विश्वासपात्र को ही अपना नेता चुनना चाहते हैं जो आम आदमी पार्टी के हर नेता में दिखाई देता है और केजरीवाल पर लोग भरोसा करने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार पर कॉपी पेस्ट का आरोप

डॉ. पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कॉपी पेस्ट का काम कर रही है जिससे फायदा नहीं होगा। छत्तीसगढ़ के हर गांव में स्कूल बनाना हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोलना यह सबसे ज्यादा जरूरी है, केवल दिखावा करने से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को दिखावा नहीं बल्कि अक्ल से काम लेना चाहिए।

प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार से जनता खुश है। मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य जरुरी सुविधाएं मिल रहीं हैँ। छत्तीसगढ़ में राजनीति का बुरा समय चल रहा है।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने संदीप पाठक के सांसद होने पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जनता अब बदलाव चाह रही है। इस बार बदलाव जरूर होगा।

आप का थामा दामन

प्रेस वार्ता के बाद आप में कवर्धा-लोहारा राज परिवार की रानी आकांक्षा सिंह, अकलतरा से बहुजन समाज वादी पार्टी से दुर्गा चरण पटेल, छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री मुस्कान साहू, छत्तीसगढ़ी हास्य अभिनेता दादू साहू सहित अनेक लोग पार्टी में शामिल हुए।


सम्बन्धित श्रेणियां -




















शेयर करें Facebook Twitter WhatsApp