मै कोई वादा नहीं करती पर अच्छे इरादे के साथ काम करूंगी- नविता शिवहरे, छोटा भाई समझ कर माफ कर देना- शैलेष शिवहरे, आभार प्रदर्शन में भाजपाईयों ने दिखाई ताकत, रियाज भाजपा के मंच पर।

![]() |
चन्द्रकान्त पारगीर
02 January 2022 19:14 PM IST
Updated: 02 January 2022 19:17 PM IST
|
अप्रत्याशित जीत के बाद भाजपा ने घड़ी चौक पर आभार प्रदर्शन करने मंच लगाया, जिसमें भाजपा के जिले भर के दिग्गज नेताओं के साथ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए बैकुंठपुर शहर के विकास के पथ पर आगे ले जाने की बात कही।
आत्मविश्वास में नविता

नव निर्वाचित अध्यक्ष नविता शिवहरे पहली बार मंच के मुखतिब हुई तो उन्होनें सबसे पहले सभी नगर वासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि मेरे पति चुनाव हार चुके थे मै निराश हो चुकी थी लेकिन मुझे हर किसी का साथ मिला और मै अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होने कहा कि मेरे छोटे भाई छोटे खान (आफताब अहमद) ने मेरा साथ दिया मै उनका मै सदैव धन्यवाद करती रहूंगी। आगे कहा कि मै कोई वादा नहीं करने आई हूं पर अच्छे इरादे के साथ काम करूंगी ये आप सभी को विश्वास दिलाती हूं, पहली बार मंच का सामना कर रही नविता शिवहरे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाषण दिया। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि जो कल हुआ वो चमत्कार से कम नहीं था, मैने कभी सपने मंे नहीं सोचा था कि ऐसा होगा, मतदान के पूर्व मैने जिला अध्यक्ष जी को कहा था कि हम 2 जनवरी को आभार प्रदर्शन करने के लिए मंच लगाएगें, परन्तु चमत्कार देखिए, यह जनता की जीत है, मेरे कार्यकाल में कई आयोजन हुआ करते थे, अब वो फिर शुरू होगें, उन्होने क्षमा मांगते हुए कहा कि इस बहुरूपिया के शहर में बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन नही होगा, उन्होनें कहा कि मै आपका छोटा भाई हूं, यदि इस दौरान कोई गलती करूं तो मुझे माफ कर देना। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी भीमसेन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जमुना पांडेय, देवेन्द्र तिवारी, पंकज गुप्ता, सुभाष साहू, राहुल सिंह, राजेश सिंह, अरशद खान, व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेंन्द्र वैद्य, अनुराग दुबे, रजनीश सिंह रमन गुप्ता, अरविंद सिंह डब्ल्यु के साथ काफी में संख्या महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के मंच पर रियाज

कांग्रेस के कद्दावर नेता रियाज अहमद भाजपा के आभार प्रदर्शन में पूर्व मंत्री के बगल में सबसे आगे की पंक्ति में नजर आए। उन्होनें भाजपा के मंच से कांग्रेस को कहा कि जब जब कांग्रेस को वोटों की जरूरत पड़ी उनका भाई छोटे खान ने ना सिर्फ कांग्रेस को भारी मतों से जिताया बल्कि हमेशा कांग्रेस के लिए लडता रहा। भाजपा के खिलाफ लहर में जब हर वार्ड से हार मिली तो छोटे खान ने अपने वार्ड से कांग्रेस को जिता कर दिखाया। उन्होने कहा कि हम सभी भईयों में सबसे छोटा छोटे खान (आफताब अहमद) को हर कोई बेटा समझ कर इस बार में काफी वोटो से जिताया ताकि इस बार उसे कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाएगी, परन्तु कांग्रेस ने उसके साथ गलत किया। उन्होने कहा कि वो कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोल रहे, कांग्रेस का सच्चाई बता रहे है। उनके भाजपा के मंच पर आने से एक बार फिर भाजपा में उनके जाने की अटकलें तेज हो गई है, निश्चित तौर पर यदि भाजपा फिर उनका साथ लेती है तो भाजपा को काफी लाभ होने से कोई नहीं रोक सकता।
सम्बन्धित श्रेणियां -